फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 09 Jun 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-30-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर के पास प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु ।-स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बलरामपुर। ज्येष्ठ माह के छठवें बड़े मंगल पर जिले के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ पड़े। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। घर और मंदिरों में भक्तों ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर जीवन के संकटों से मुक्ति और परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन




नगर के वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर, रानी तालाब मंदिर, पीपल तिराहा हनुमान मंदिर और झारखंडी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भक्तों ने बजरंगबली को लड्डू का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। मंदिरों में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ के साथ भजन-कीर्तन और सत्यनारायण कथा का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा करके परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और संकटों से मुक्ति का आशीर्वाद मांगा। तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर सहित उतरौला के हनुमान मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, ललिया, मथुरा बाजार, महाराजगंज तराई, गौरा चौराहा, हरिहरगंज, श्रीदत्तगंज, सादुल्लाहनगर, गैड़ास बुजुर्ग, पेहर बाजार, महदेइया और रेहरा बाजार में भी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ छठवां बड़ा मंगल मनाते हुए बजरंगबली की पूजा-अर्चना की।

हर तरफ रही भंडारों की धूम, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
ज्येष्ठ माह के छठवें बड़े मंगल पर जिले भर में भंडारों की धूम रही। नगर के झारखंडी सरोवर के सामने नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की तरफ से सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महाराज, सदर विधायक पल्टूराम, प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह, विभाग प्रचारक प्रवीण व जिला प्रचारक जितेंद्र ने बजरंगबली की आरती से भंडारे का शुभारंभ किया। महारानी धर्मशाला में भंडारे का शुभारंभ पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, बीएसए विकास चंद्र श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, पंकज सिंह एवं जिला मेमोरियल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गिरधर चौहान आदि ने किया। यहां पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर के सिटी हॉस्पिटल में वरिष्ठ सर्जन डॉ. रविलाल ने सुंदर कांड पाठ के साथ भंडारे का आयोजन किया। बजरंगबली के भजन व गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। चौक सड़क पर श्री बालाजी लाइव मर्चेंट की तरफ से आयोजित भंडारे में योगेश मिश्र, मनीष जायसवाल, हेमंत जायसवाल, पिंटू गुप्ता, सोनू गुप्ता, अंकित चौरसिया एवं उदयभान सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

फोटो-30-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर के पास प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु ।-स्रोत: आयोजक

फोटो-30-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर के पास प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु ।-स्रोत: आयोजक

फोटो-30-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर के पास प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु ।-स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें