बलरामपुर के उतरौला में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।-संवाद
उतरौला (बलरामपुर)। बालाजी सेवा समिति परिवार ने सोमवार को निशान शोभायात्रा निकाली, जिसमें श्रद्धालुओं ने मेहंदीपुर बालाजी महाराज के जयकारे लगाए। भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आए।
दुखहरण नाथ मंदिर पोखरा से निकलकर निशान शोभायात्रा मंदिर वापस पहुंची। जगह-जगह शोभायात्रा का लोगों ने स्वागत किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार को बालाजी का जागरण व विशाल भंडारा होगा, जिसमें गायक वैभव सक्सेना भजन प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही झांकी निकाली जाएगी। संतोष सोनी, ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी, श्रवण सोनी व्यवस्थापक मोनू गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अनूप गुप्ता, देवानंद गुप्त, अमित गुप्त आदि रहे।