फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मां पाटेश्वरी के जयकारों से गूंजा देवीपाटन धाम

Sat, 07 Nov 2026 09:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-11-बलरामपुर के श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर मां पाटेश्वरी के जयकारों से गूंज उठा। अलसुबह से ही मां के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। हाथों में पूजा की थाली और मन में अटूट श्रद्धा व विश्वास लिए भक्त मां के दरबार पहुंचे। किसी ने परिवार की सुख-समृद्धि, तो किसी ने आरोग्य और खुशहाली की कामना की। पूरा मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया।
विज्ञापन


दीपावली के मद्देनजर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर प्रबंधन से जुड़े अरुण गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दीपावली पर विशेष दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

श्रद्धालु गुड्डू यादव और राजीव यादव ने बताया कि मंदिर परिसर में 11 हजार दीप जलाने की परंपरा है। हजारों दीपों की रोशनी से पूरा धाम अलौकिक छटा बिखेरता है। इस परंपरा से स्थानीय कुम्हारों को भी रोजगार मिलता है और उनके घरों में खुशियों का उजाला पहुंचता है।
विज्ञापन


मंदिर के पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने श्रद्धालुओं और आमजन को दीपोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाने वाला दीपावली पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। मां पाटेश्वरी के दरबार में दीप प्रज्वलित करना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था और समर्पण का भाव है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से मंदिर पहुंचकर दीप जलाने और मां का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें