फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रिवर फ्रंट के साथ ही मनमोहक बनेगा देवीपाटन कॉरिडोर

Tue, 12 Dec 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में देवीपाटन कॉरिडोर तैयार करने के लिए डिजाइन तैयार करने के लिए वास्तुविद की टीम ने परिक्षेत्र का निरीक्षण किया है। मंदिर के पास स्थित तालाब को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित करने का खाका तैयार किया गया। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने मंदिर परिक्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सुझाव दिया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि देवीपाटन मंदिर को भव्य एवं सुंदर बनाने को लेकर देवीपाटन धाम कॉरिडोर ड्रीम प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। देवीपाटन धाम कॉरिडोर के निर्माण से शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर की महिमा का एहसास देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु को काफी सुदंर व मनमोहक लगेगा। अफसरों ने आर्किटेक्ट की टीम के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर प्रस्तावित प्रोजेक्ट एवं आवश्यक प्रबंधों पर भी चर्चा की। निर्देश दिया कि कॉरिडोर के विकास में इस बात का पूरा ध्यान रखा जाये कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को हर सुविधा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें