फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: देवीपाटन मेला गुलजार, खरीदारों से चमका कारोबार

विज्ञापन
तुलसीपुर के देवीपाटन मेले में खरीदारी करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन की पावन नगरी तुलसीपुर में आस्था के साथ राजकीय मेले की रौनक भी चरम पर है। लाखों श्रद्धालुओं की आमद से मेला क्षेत्र गुलजार है। दिनभर दुकानों पर खरीदारी का सिलसिला चल रहा है। सोमवार को मंदिर परिसर से लेकर पूरे मेला क्षेत्र में चहल-पहल रही। व्यापारियों के चेहरे पर भी चमक साफ दिखाई दी।
विज्ञापन


लकड़ी के नक्काशीदार खिलौनों, मिट्टी के सामान, हस्तशिल्प वस्तुओं और शृंगार सामग्री की दुकानों परभीड़ उमड़ी। बच्चों ने खिलौनों और गुब्बारों की जमकर खरीदारी की, जबकि महिलाओं ने चूड़ी, बिंदी, शृंगार सामग्री और पूजा से जुड़े सामान की खरीदारी की। खाने-पीने की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ रही। दुकानदारों ने बताया कि पंचमी के अवसर पर बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक रही। शाम होते-होते मेला क्षेत्र में कारोबार और तेज हो गया। मनोरंजन के साधनों ने भी मेले की रौनक बढ़ाई।
गोंडा से आए श्रद्धालु रमेश और किरण ने बताया कि माता के दर्शन के बाद मेले में खरीदारी और घूमने का अलग ही आनंद मिला। वहीं रामजी तिवारी और श्वेता तिवारी ने कहा कि हर साल मेले में आकर यहां की रौनक देखने का अवसर मिलता है और इस बार भी भीड़ और कारोबार दोनों काफी अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें