फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ढाई करोड़ से ब्लॉक में होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
बलरामपुर के पचपेड़वा में आयोजित बैठक में मौजूद लोग।-संवाद
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। पचपेड़वा ब्लॉक में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक में ढाई करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। स्वीकृत बजट से क्षेत्र में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाॅक प्रमुख मनोज तिवारी ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा रहे। ब्लॉक प्रमुख ने सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। बीडीओ मोहित दूबे ने पिछले वर्ष की कार्रवाई की जानकारी दी और नए वित्तीय वर्ष के बजट की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग पशुपालन विभाग स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से सीधा संवाद किया गया। ग्राम प्रधानों ने कहा कि लगभग पांच महीने से मनरेगा श्रमिकों का भुगतान न आने से मनरेगा कार्य प्रभावित हो रहा है। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर यादव, रामशरण गुप्ता, एडीओ पंचायत संजीव कैराती, खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा, पप्पू मिश्रा, अजय जायसवाल, अनुज मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें