फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: पांच साल बाद भी अमीन के आश्रितों को नहीं मिली पेंशन

Mon, 20 Feb 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता। -
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। तहसील सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने जनसमस्याओं की सुनवाई की। 34 शिकायतों में से पांच का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष के निस्तारण का निर्देश अफसरों को दिया गया।संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद लेकर आई रामपुर की सत्या देवी का कहना था कि उसका बेटा संजीव कुमार पांडेय अमीन था। सेवाकाल के दौरान ही करीब पांच साल पहले उसकी मौत हो गई। अभी तक न तो पेंशन दी गई है और न ही ग्रेच्युटी। ऐसे में पौत्री को पालने में समस्या आ रही है। डीएम ने इस मामले की जांच एसडीएम को सौंपी है। मनकौरा काशीराम की अर्चना ने कहा कि कई बार किसान सम्मान निधि के लिए पति ने आवेदन किया लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो सका। इस पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर की तरफ से डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में आई फरियादी महिलाओं को जूट का थैला भेंट किया। कहा कि पॉलिथीन का उपयोग न करें। एसपी केशव कुमार, एसडीएम मंगलेश दूबे, सीओ कुॅवर प्रभात सिंह, तहसीलदार प्रमेश कुमार, नायब तहसीलदार राजीव वर्मा व सीएमओ डॉ. सुशील कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। उतरौला: एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में आई 19 शिकायतों में से चार का मौके पर ही निस्तारण किया। तहसील बलरामपुर में एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने 30 शिकायतों में से चार का मौके पर निस्तारण किया।

समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों ने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें किसान आयोग का गठन करने, किसानों के कर्ज माफ करने तथा गन्ना किसानों को पंजाब व हरियाणा की तरह मूल्य दिलाने सहित कई अन्य मांगें की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा, सियाराम विश्वकर्मा, गौतम प्रसाद व अरविंद तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें