फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए विभाग अलर्ट, बनाए गए स्पेशल वार्ड

Sat, 29 Aug 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-12-बलरामपुर के संयुक्त अस्पताल में बनाया गया स्पेशल वार्ड ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। देश के विभिन्न हिस्सों में इंफ्लुएंजा एच-1 एन-1 (स्वाइन फ्लू) के मरीज मिलने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं। इन अस्पतालों में जांच किट और उपचार के लिए जरूरी दवाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला अस्पताल में छह बेड और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चार-चार बेड के विशेष वार्ड बनाए गए हैं। यहां मरीजों की जांच और उपचार के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। हालांकि, जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है।
ये हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण
सीएमओ ने बताया कि तेज बुखार, सर्दी-जुकाम, नाक बहना, ठंड लगना, गले में खराश, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, सांस लेने में दिक्कत और अत्यधिक थकान स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षण हैं। लगातार ऐसे लक्षण बने रहने पर लापरवाही न बरतें और चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन

बचाव के लिए बरतें सावधानी
स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। नियमित रूप से साबुन या हैंडवॉश से हाथ धोएं। छींकते या खांसते समय मुंह और नाक को रुमाल या टिश्यू से ढकें। संक्रमित व्यक्ति से उचित दूरी बनाए रखें और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें