फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का मरीज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के शाहपुर गांव में डेंगू का मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। गांव के 50 वर्षीय अफजाल हसन की तबियत कई दिनों से खराब थी। लखनऊ में जांच के दौरान अफजाल में डेंगू की पुष्टि हुई है। मौखिक सूचना पर सीएचसी गैंड़ासबुजुर्ग की टीम ने गांव पहुंच कर लोगों की जांच की।
विज्ञापन

बुखार के लक्षण वाले कुछ मरीजों का सैंपल भी जांच के लिए एकत्र किया है। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार की देर रात मोबाइल पर इस मरीज की मौखिक सूचना मिली है। कोई आधिकारिक सूचना अभी नहीं आई है।
अफजाल हसन कई दिन से इधर-उधर इलाज करा रहा था। बचाव के लिए रविवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैंड़ास बुजुर्ग के अधीक्षक डॉ. शोएब के निर्देश पर चिकित्सकों की टीम ने गांव में शिविर लगाकर लोगों डेंगू के कारण लक्षण व बचाव की जानकारी दी है। गांव में स्थित सामान्य है। सोमवार को हमारी टीम गांव जाकर एंटी लार्वा का छिड़काव कर लोगों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें