फोटो-31- केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को मांग पत्र सौंपते श्रावस्ती सांसद। स्रोत सांसद प्र
बलरामपुर। श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने जिले से होकर वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग रेलमंत्री से की है। सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शुक्रवार को मुलाकात कर जिले वासियों को बेहतर परिवहन की सुविधा देने के लिए मांग पत्र सौंपा है।
सांसद प्रतिनिधि डाॅ. सुनील चौधरी ने बताया कि जिले वासियों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दिलाने के लिए सांसद लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्हीं की मांग पर कोरोना में बंद हुई नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन का संचालन पुन: शुरू किया गया है। नकहा जंगल-डालीगंज ट्रेन का संचालन बंद होने से जिले के यात्रियों को लखनऊ व गोरखपुर पहुंचने में काफी दिक्कत होती थी। सांसद के प्रयास से पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन इस ट्रेन का संचालन फिर से शुरू करने जा रहा है। नकहा जंगल-डालीगंज ट्रेन संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जल्द ही ट्रेन का संचालन शुरू होगा। सांसद की पहल पर अब जिले वासियों को वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलेगी।