फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठी मांग

Wed, 21 Jun 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के विकास भवन सभागार में किसानों की समस्याएं सुनते सीडीओ संजीव कुमार मौर्य व अन्य।
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान नेता बृजेश विश्वकर्मा ने भीषण गर्मी को देखते हुए जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग सीडीओ से की। इस पर सीडीओ ने कहा कि अगर जुलाई-अगस्त में औसत से कम बारिश हुई तो जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने छुट्टा जानवरों को पकड़वाने और गांवों में खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत कराने का मुद्दा उठाया। कई विभागाध्यक्षों के न आने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। अगले किसान दिवस में विभागाध्यक्षों के न आने पर किसान दिवस में शामिल न होने की चेतावनी दी है।
किसान दिवस का शुभारंभ करते हुए जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने पिछले किसान दिवस में आईं शिकायतों के निस्तारण से संबंधित जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने किसानों की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना। उन्होंने समस्याओं का त्वरित निस्तारण का निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

उदईपुर के किसान अभरन प्रताप वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में छुट्टा जानवरों की समस्या बढ़ गई। इससे किसान परेशान हैं। बताया कि गोशाला में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था नहीं रहती है। चौकीदार रात में पशुओं को खुला छोड़ देते हैं। रातभर पशु खेतों में फसलों को चरकर नष्ट कर देते हैं।
रामनगर मिर्जापुर के किसान दिनेश कुमार व शेषराम ने बताया कि गांव में लगे कई इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हैं। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। मरम्मत कराने के लिए ब्लाॅक कार्यालय में शिकायत भी की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
किसान पुत्तू लाल तिवारी ने कृषि निवेश का पैसा न मिलने की शिकायत की। शशि भूषण शुक्ला क्रांति, रामकरन, मंगरे प्रसाद, बच्छराज वर्मा व रामउजागर आदि ने किसान दिवस में अधिकांश विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। कहा कि यदि अगली बैठक में अधिकारी नहीं आए तो हम लोग किसान दिवस का बहिष्कार कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें