फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की जांच कराकर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कृष्णा करुणेश को ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में अध्यक्ष ने नगर पालिका परिषद उतरौला में भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। डीएम ने एसडीएम उतरौला को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम को सौंपे ज्ञापन में अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि विकास कार्यों के नाम पर नगर पालिका परिषद उतरौला में सरकारी धन का जमकर बंदरबांट किया गया है। दो करोड़ रुपये से नगर के मुख्य बाजार, कर्बला व कब्रिस्तान पर मानकविहीन एलईडी पोल लगाए गए है।
नगर क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था के लिए 56 लाख रुपये का सामान बिना निविदा के ही खरीदा गया है। नगर के 25 वार्डों में एलईडी बल्ब फ्यूज हो चुके हैं। वर्क ऑर्डर पर व्यापक तरीके से भ्रष्टाचार एवं बंदरबांट की गई है। डस्टबिन खरीद में भी गोलमाल किया गया है। मानक व गुणवत्ता को ताक पर रखकर सभी वार्डों में निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

भू-माफिया सांठगांठ कर तालाब व नालों पर अतिक्रमण कर रहे हैं। अध्यक्ष ने नगर पालिका के सभी कार्यों की जांच कराकर डीएम से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अध्यक्ष ने नगर विकास मंत्री लोकायुक्त व मंडलायुक्त को भी शिकायत पत्र की कॉपी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें