फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रिंग रोड के लिए जमीन का बैनामा शुरू

विज्ञापन
बलरामपुर के रजिस्ट्री आफिस में जमीन बैनामा करते लोग।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। रिंग रोड के लिए 3.499 हेक्टेयर भूमि का बैनामा शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। फरवरी 2026 तक यह परियोजना पूरी होनी है। रिंग रोड का संचालन शुरू होने के बाद शहर की एक लाख आबादी को जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बलरामपुर शहर में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिए दो साल पहले 516 करोड़ रुपये से टू लेन के रिंग रोड का निर्माण कराने की कार्ययोजना बनाई गई थी। दुल्हिनपुर से बिजलीपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने तक 21 किलोमीटर लंबे व 45 मीटर चौड़े आधे रिंग रोड निर्माण के लिए 16 गांवों के किसानों से भूमि अधिग्रहण व एक फ्लाईओवर निर्माण पर 275 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया था। अब तक 95 करोड़ रुपये खर्च करके 13 गांवों में भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
बाकी बचे गनवरिया गांव में शत प्रतिशत 2.89 हेक्टेयर भूमि दो करोड़ 50 लाख 71 हजार 511 रुपये अधिग्रहण होना है। हसुवाडोल में 96 लाख 78 हजार 388 रुपये से 0.59 हेक्टेयर व बलरामपुर देहात में चार लाख 43 हजार 146 रुपये से 0.019 हेक्टेयर भूमि खरीदी जानी है। भूमि खरीदने के लिए प्रशासन ने पहले दो बार किसानों को नोटिस जारी किया था, लेकिन संपर्क न करने पर छूटे हुए तीनों गांवों के किसानों को अंतिम नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


शीघ्र पूरा हो जाएगा बैनामा
रिंग रोड निर्माण में छूटे हुए किसानों से भूमि बैनामा कराया जा रहा है। शीघ्र प्रक्रिया पूरी कराकर समय से रिंग रोड का निर्माण पूरा कराया जाएगा, जिससे शहर के लोगों को जाम से निजात मिल सके। -पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें