फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सीएमओ दफ्तर के लेखाकार का झाड़ियों में मिला शव

विज्ञापन
बलरामपुर के दिपवा बाग के पास मामले की छानबीन करती पुलिस।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। सीएमओ दफ्तर के लेखाकार प्रभाकर पाठक (56) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नगर कोतवाली के दिपवा बाग जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ियों में बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव पड़ा मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

नहरबालागंज-मुरलीपुर से हनुमान मंदिर जाने वाले बाईपास मार्ग पर दिपवा बाग के पास लोगों ने बृहस्पतिवार की सुबह झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव देखा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव को झाड़ियों से निकाला गया। शव की शिनाख्त कराई तो पता चला कि सीएमओ दफ्तर के लेखाकार हैं। इनका पैतृक निवास जिला सिवान बिहार राज्य में है। वह धुसाह गांव में घर बनवाकर रह रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें