बलरामपुर। नगर के मोहल्ला खलवा निकट बड़ी इमली निवासी युवक हर्षित पांडेय(22) का शव रविवार को रानी तालाब में उतराता हुआ पाया गया है।
नगर कोतवाल रामाश्रय राय ने बताया कि मृतक शनिवार शाम को ही घर से लापता हो गया था। वह मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज भी चल रहा था।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।