फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नारी शक्ति वंदन अभियान में हुआ मातृ शक्तियों का सम्मान

Wed, 14 Feb 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेडवा (बलरामपुर)। भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति वंदन अभियान से पचपेडवा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य स्तर पर महिलाओं की तरक्की के लिए व्यापक स्तर पर कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष साकेत मिश्रा ने कहा कि आज 75 साल बाद महिलाओं को सम्मान भाजपा सरकार ने किया है। हमारे देश में असली बदलाव नारी शक्ति के द्वारा ही लाया जाएगा।
इसके साथ ही नारी शक्ति अभियान के तहत भाजपा की तरफ से सदर ब्लॉक परिसर में भी मंगलवार को शक्ति वंदन सम्मेलन हुआ। महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए मातृ शक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने नारी शक्ति को अग्रिम पंक्ति में लाने का कार्य किया है। सम्मेलन में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को बेहतर कार्यों के लिए मुख्य अतिथि शक्ति वंदन सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें