फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ओवरटेक करने में डीसीएम और पिकअप में भिड़ंत, दो की मौत

विज्ञापन
बलरामपुर के गैसड़ी में पलटा डीसीएम।-संवाद
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। पिकअप और डीसीएम की भिड़ंत में पिकअप चालक सहित दो की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ओवरटेक के दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे में मृतकों की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लोगों से घटना के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुख्य एनएच मार्ग पर बसंतपुर गांव के पास शनिवार सुबह 5:30 बजे दुर्घटना हुई। बलरामपुर से बढ़नी की तरफ आगे पीछे जा रही डीसीएम और पिकअप में टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि डीसीएम सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकराई और पोल को तोड़ते हुए सड़क से नीचे चली गई। वहीं डीसीएम सड़क पर एक पुलिया से टकराकर रुक गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना गैसड़ी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर पिकअप के अंदर से दो लोगों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल बलजीत कुमार राव ने बताया कि मृतकों की पहचान निसार मोहम्मद पुत्र नसरूदीन (30) वर्षीय निवासी जागुवासाई जिला बदायूं तथा श्याम सिंह यादव पुत्र महेंद्र पाल सिंह यादव निवासी फिलनगर शाहजहांपुर के रूप में हुई है। पुलिस को परिजनों ने बताया कि निसार अपने सहयोगी श्याम सिंह यादव के साथ पिकअप पर फॉर्म गद्दा लादकर रजडेरवा (गैसड़ी) जा रहा था। जिस डीसीएम से भिड़ंत हुई उस पर मटर लदी हुई थी, जो बढ़नी जा रही थी। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन को छोड़कर मौके पर फरार हो गया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें