फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी बेटियां

विज्ञापन
बलरामपुर के माडर्न स्कूल तुलसीपुर में आयोजित अपराजित कार्यक्रम अतिथियों के साथ मौजूद छात्राएं? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत मॉर्डन स्कूल तुलसीपुर में शनिवार को हेल्थ अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस दौरान कोरोना वायरस के प्रभाव, लक्षण व बचाव के तरीकों की जानकारी बेटियों को दी गई।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के रुप में तेजी से फैल रहा है। इससे डरने व घबराने के बजाए जागरूक होना चाहिए। जागरूक होने पर इस महामारी से बचा जा सकता है। लोगों से हाथ मिलाने या गले मिलने के बजाए हाथ जोड़कर नमस्ते करें। सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों से दूरी बनाए रखें।
छींकते समय हाथ की कोहनी मुंह व नाक पर रखें। समय-समय पर साबुन से हाथ धुलें। हाथ धुले बगैर भोजन न करें। बेटियों ने कोरोना वायरस की जानकारी लेकर दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें