बलरामपुर। सदर ब्लॉक क्षेत्र के गुरुकुल अकादमी महेशभारी में शनिवार को अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत बोर्ड परीक्षा का मंत्र विषय पर कार्यशाला का आयोजन कराया गया।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बेटियों को परीक्षा संबंधी स्वाभाविक दिक्कतों को दूर कराने के लिए टिप्स दिए। बेटियों को परीक्षा संबंधी डर व संकोच दूर करने के लिए तरह-तरह के उपाय सुझाए गए।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बेटियों को शांत मन से परीक्षा के प्रश्न पत्रों को हल करने की सलाह दी। परीक्षा का मंत्र सीखकर बेटियों का साहस और आत्मविश्वास बढ़ा।