बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र 30 अगस्त तक पंजीकरण करा सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष और परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अगस्त तय थी।
छात्रहित को देखते हुए कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने इसे 30 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही होगी। बताया गया कि विवि परिसर में पीजी कक्षाओं के लिए 20 जुलाई को अधिसूचना जारी की गई थी। इसके तहत छह संकायों के 12 विषयों में प्रवेश चल रहा है। (संवाद)