फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: परिणाम आने के साथ ही बढ़ता गया कौतूहल

Sun, 14 May 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के पांचों निकायों में शहर की सरकार के लिए शनिवार को मतगणना कराई गई। पूरे दिन जीत-हार को लेकर लोग उधेड़बुन में फंसे रहे। एक-एक राउंड के साथ ही हर वार्ड के बारे में लोग जानकारी जुटाते दिखे। जैसे-जैसे परिणाम आने शुरू हुए, वैसे-वैसे राजनीतिक कौतूहल बढ़ने लगा। सोशल मीडिया से लेकर अन्य माध्यमों से लोग मतगणना की प्रक्रिया पर अपडेट होते नजर आए।
विज्ञापन



भगवतीगंज मंडी में सुबह छह बजे से ही कर्मचारियों का आना शुरू हो गया था। यहां गेट पर नायब तहसीलदार डॉ. अनुपम शुक्ला एक-एक कर्मचारी का मिलान करके ड्यूटी बांट रहे थे। इसको लेकर यहां पर भीड़ जमा थी। सबसे पहले बैलेट वोट की गिनती हुई। इसमें भाजपा को बढ़त मिल गई।


एजेंट के सामने मतपेटिका की जांच कराने के बाद मतों की गिनती शुरू हुई। 50-50 वोटों का बंडल बनाया गया। राउंडवार मतों की गिनती शुरू होने के साथ ही परिणाम आने शुरू हो गए। एजेंट एक-एक बूथ का मिलान करते दिखे। हर वोट पर उनकी नजर रही। उतरौला के मो. युसुफ इंटर कॉलेज में भी मतगणना को लेकर चौकस इंतजाम थे। तलाशी के बाद ही किसी को अंदर जाने दिया गया। यहां पर अतिरिक्त चौकसी बरती गई। तुलसीपुर की मंडी समिति में भी मतगणना को लेकर उत्सुकता दिखी। यहां पर प्रशासनिक इंतजाम सही न होने के कारण लोगों को अपडेट मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




बंद रहा यातायात
मतगणना के दौरान गोंडा रोड पर फुलवरिया बाईपास से भगवतीगंज चौराहे तक यातायात प्रतिबंधित था। पुलिस कर्मियों को व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई थी। धूप में यातायात में बदलाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।




बाजार में दोपहर तक सन्नाटा
शनिवार को बाजार में दोपहर तक सन्नाटे जैसा माहौल रहा। दोपहर बाद बाजार में रौनक लौटी। इसके साथ ही पूरे दिन लोग मतगणना पर ही नजर जमाए रहे। हर जगह जीत-हार को लेकर ही चर्चा होती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें