फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आधुनिक तकनीक से करें मोटे अनाज की खेती

Tue, 08 Aug 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के भंभरी गांव में ग्रामीणों की जांच करते चिकित्सक।
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रीदत्तगंज ब्लॉक परिसर में मंगलवार को मिलेट्स महोत्सव व खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कई विभागों की तरफ से स्टाॅल लगाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही गोष्ठी में किसानों को मोटे अनाज की खेती का क्षेत्रफल बढ़ाने व प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित भी किया गया।
विज्ञापन

मिलेट्स महोत्सव का शुभारंभ उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विकास वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उप निदेशक ने कहा कि वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मिलेट्स महोत्सव का मुख्य उद्देश्य मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देना है।
कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसके वर्मा ने वर्मी कम्पोस्ट व नाडेप खाद गड्ढा बनाने की विधि बताई। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. सूबेदार ने मोटे अनाज सावा, कोदो, रागी व बाजरा आदि फसलों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की जानकारी दी। मोटे अनाज की खेती आधुनिक तकनीक के माध्यम से करने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण किया। महिला स्वयं सहायता समूह के स्टाॅल सुपर फूड की थाली की सराहना भी की। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि रणवीर कुमार ने किया। इस अवसर पर विषय वस्तु विशेषज्ञ अमित कुमार पांडेय, अनिल खन्ना, गोदाम प्रभारी पंकज कुमार, हर्षिता मिश्रा, काजल चौहान, मनीषा वर्मा व अमित कुमार सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें