फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रंग-पिचकारी के साथ कपड़ों की दुकानों पर उमड़ी भीड़

Fri, 03 Mar 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। होली का पर्व नजदीक आते ही लोगों का अंदाज भी रंगीन नजर आने लगा है। बाजारों की रौनक को चार चांद लग गए हैं। हर तरफ पिचकारी, रंग, गुलाल के साथ खाद्य सामग्रियों की दुकानें सज गईं हैं। लोग बच्चों के लिए नये कपड़े, रंग, पिचकारी की खरीदारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

होली पर बनने वाले पकवान जैसे गुझिया, रसगुल्ला व विभिन्न प्रकार की नमकीन आदि की खरीदारी खूब हो रही है। बच्चों का उत्साह चरम पर है। कपड़ों की दुकानों, शाॅपिंग मॉल में भीड़ बढ़ने लगी है। शहर से लेकर ग्रामीण तक उत्साह व उमंग के रंग बिखर रहे हैं।


बाबा सूट, स्क्रेच जींस व टी-शर्ट की डिमांड
कपड़ों की खरीदारी की भीड़ बढ़ने लगी है। कपड़ा व्यवसाई राजू, मोहित व इरफान ने बताया कि इस बार स्क्रेच जींस की डिमांड अधिक है। बच्चों की मांग के अनुसार ही कपड़े मंगाए गए हैं। महिलाएं मनपसंद साड़ी खरीदतीं नजर आईं
विज्ञापन


महंगाई ने बढ़ाई परेशानी
बाजार में खरीदारी करने पहुंचे राकेश कसौधन, मोहिनी गुप्ता, बाबादीन, राकेश जायसवाल व अमित आदि ने बताया कि होली की खुशी में महंगाई रंग में भंग डाल रही है। बच्चों को भी देखन है और अपना बजट भी। कपड़ों से लेकर खाने-पीने की वस्तुओं के दाम पिछले साल के मुकाबले इस बार अधिक है। दो बच्चों का कपड़ा लेने में ही 1500 से 2000 रुपए खर्च हो रहे हैं। घरेलू सिलिंडर के दाम में हुई वृद्घि ने होली से पहले लोगों को झटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें