फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर हों चौराहे व अस्पताल

Mon, 24 Jul 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के आदित्य मैरिज हॉल में आयोजित बैठक में मौजूद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित।
विज्ञापन
बलरामपुर। चौराहे, संपर्क मार्ग, अस्पताल व स्वागत द्वार आदि का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से रखा जाय। ताकि आने वालीं पीढि़यां देश आजाद कराने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद रख सकें। नगर पालिका परिषद कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची लगाई जाय।
विज्ञापन

यह बातें रविवार की शाम एक मैरिज लॉन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह शिवाजी ने कहीं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची अपडेट करें। कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नाम अभी तक सूची में दर्ज ही नहीं है।
संरक्षक सुशील कुमार शाही ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को जारी आश्रित प्रमाण पत्र उनके आने वालीं पीढ़ियों को भी जारी किया जाय। संगठन सह मंत्री धीरज मोदनवाल ने कहा कि पूर्व की भांति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को मेडिकल सुविधाएं दी जाएं। नगर पालिका परिषद बलरामपुर कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची लगाई जाय। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही डीएम व नगर पालिका अध्यक्ष से मुलाकात कर इन मांगों को उनके समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर संतोष तिवारी, संजय मिश्रा, राम कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार तिवारी, विकास दीप, कौशलेंद्र तिवारी, धीरेंद्र तिवारी व वैभव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें