फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडों से पीट-पीटकर वन कर्मी को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वन कर्मी को लाठी-डंडों से पीटा, बीडीसी सदस्य समेत दो बंदी
विज्ञापन


गैसड़ी/बलरामपुर। लकड़ी के बारे में पूछताछ करने पर वन विभाग को वाचर को क्षेत्र पंचायत सदस्य व उनके साथियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल वाचर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गैसड़ी कोतवाल अवधेश राय के मुताबिक सोमवार रात जमधरा गांव के पास स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य राधेश्याम, चिनगुद आदि लकड़ी का बोटा लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच गश्त कर रहे रामपुर रेंज के वाचर रशीद ने रोका और लकड़ी काटने के बारे में पूछा। इस पर उन लोगों में भिड़ंत हो गई। राधेश्याम के शोर मचाने पर उनके तथा चिनगुद के परिवारीजन भी आ गए।
विज्ञापन


इन लोगों ने लाठी-डंडे से वाचर की पिटाई कर दी। घायल वाचर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाचर की तहरीर पर पुलिस ने क्षेत्र पंचायत सदस्य राधेश्याम, चिनगुद व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल ने बताया कि राधेश्याम व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। रामपुर के रेंजर रामानंद मौर्य ने भी घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें