फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के लिए भिडे दो गुट, मारपीट व हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन के विवाद में दो गुटों में मारपीट व फायरिंग
विज्ञापन


बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघेलखंड मोड़ पर बुधवार देर रात अवैैध खनन को लेकर दो गुटों में मारपीट व फायरिंग हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बालू लदी ट्रॉली पकड़कर सीज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बघेलखंड मोड़ चैनपुर बड़ेरिया गांव के पास बुधवार देर रात बालू के अवैध खनन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आसपास के लोगों के मुताबिक रात में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट व हवाई फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन


मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची तुलसीपुर की पुलिस ने दो बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर सीज किया है। मौके पर कोई पकड़ा नहीं गया है। पुलिस की गाड़ी देखकर लोग रात के अंधेरे में फरार हो गए।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर एसके त्रिपाठी ने बताया कि अवैध खनन को लेकर दो पक्षों में मारपीट की बात सामने आई है। दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दिया गया है।

मौके पर फायरिंग होने के कोई सुबूत नहीं मिले है। मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें