फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में मां-बेटे को बाइक चालक ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में तेज रफ्तार बाइक चालक अब राहगीरों की जान के लिए खतरा बनने लगे हैं। वीरवार को मुख्य बाजार जोगिंद्रनगर में खरीदारी करने मां और बेटे को तेजरफ्तार बाइक चालक ने बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे के वक्त तीन साल का बेटा मां की गोद में था। बच्चे का पिता भी साथ चल रहा था। बाइक सवार इतनी तेज रफ्तार में था कि टक्कर होने के बाद कुछ दूरी तक मां-बेटे को बाइक से घसीटते हुए ले गया। हादसे में दोनों बेहोश हो गए। जानकारी के अनुसार मनोह निवासी बलवीर कुमार अपनी पत्नी रीना देवी (33) और 3 वर्षीय बेटे के साथ शहर के मुख्य बाजार में अपने बेटे के मुंडन संस्कार कार्यक्रम की खरीदारी करने के लिए पहुंचा थे। वीरवार दोपहर करीब दो बजे एक बेकाबू तेज रफ्तार दोपहिया वाहन की चपेट में उनकी पत्नी और बेटा आ गया, जबकि स्वयं दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। आस पास के दुकानदारों ने राहगीरों की सहायता से मां और बेटे को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल में दाखिल कर लिया है। घायलों के बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। उधर, डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। तेज रफ्तार दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और अधिक तेज होगी।
विज्ञापन

एक अन्य हादसे में व्यापारी जख्मी
शहर में ही एक अन्य सड़क दुर्घटना में शहर का एक व्यापारी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। यहां पर भी दो वाहनों की आपस की टक्कर से स्थानीय व्यापारी अंकुश लखनपाल को गंभीर चोटें पहुंची हैं। वह बाइक पर जा रहा था, तभी एक अन्य दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें