फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, किशोर की मौत
विज्ञापन


बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अंतिम संस्कार में जा रहे दादी व पोते को रौंद दिया। घटना में पोते की मौके पर मौत हो गई और दादी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


सोमवार को ललिया थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी मुकीम (13) अपनी दादी मोमीना (70) के साथ महराजगंज बाजार में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

रास्ते में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दादी व पोते को रौंद दिया। घटना में मुकीम की मौके पर ही मौत हो गई और मृतक की दादी मोमीना गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मोमीना को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक थाना ललिया नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें