फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत
विज्ञापन

बलरामपुर। ट्रांसफार्मर से जमीन में उतर रहे करंट की चपेट में आने से नौ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गुरुवार शाम नगर के बड़ी इमली चौराहा निवासी मोती ने बताया कि उनका पुत्र काशी प्रसाद चौराहे के निकट लगे ट्रांसफार्मर के पास खेल रहा था। मोती व अन्य लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से आसपास करंट उतर रहा था। अचानक काशी प्रसाद करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि सूचना देने के आधे घंटे बाद भी विद्युत विभाग का कोई कर्मी नहीं पहुंचा। लोगों ने आक्रोशित होकर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी नीतेश सिंह व नगर कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें