फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के भतीजे से रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक के भतीजे से रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

सादुल्लाहनगर(बलरामपुर)। उतरौला विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी के भतीजे नौमान हाशमी से फोन पर रंगदारी मांगने तथा पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विदित हो कि नौमान हाशमी के मोबाइल पर गत 25 जुलाई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने छोटा शकील के नाम से तथा सात अगस्त को रवि पुजारी के नाम से फोनकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है तथा रंगदारी न देने पर पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी है। नौमान ने मामले की तहरीर बुधवार को सादुल्लाहनगर थाने में दी थी। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि नौमान हाशमी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें