फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर पानी में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया-बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किला गांव में युवक की हत्या कर शव गड्ढे में भरे पानी में फेंक दिया गया। हत्यारों ने युवक की आंखें भी निकाल ली हैं। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम किला निवासी विक्रम ने ललिया थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि मंगलवार को वह अपने चाचा लालजी वर्मा (22) के साथ धान की सिंचाई करने खेत में गया था। इसी बीच विक्रम बीड़ी लेने दुकान चला गया और लालजी खेत की निगरानी करने लगे। विक्रम वापस आया तो लालजी लापता थे। काफी तलाश के बाद भी लालजी का कोई पता नहीं चला। परिवारीजन रात भर लालजी की तलाश करते रहे। बुधवार सुबह लालजी का अर्द्धनग्न शव खेत के निकट गड्ढे के पानी में पड़ा हुआ मिला। लालजी की हत्या कर हत्यारों ने उनकी आंखें निकाल ली थीं। शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान मिले हैं। थानाध्यक्ष ललिया देवेंद्र पांडेय ने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आ रहा है। विक्रम की तहरीर पर गांव के ही रमेश यादव व तरुण वर्मा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें