फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबा पर रासुका लगाने का परिजनों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद पप्पू के हत्या की साजिश में जेल में बंद जेबा रिजवान के ऊपर प्रशासन द्वारा रासुका लगाए जाने का विरोध परिजनों ने किया है। परिजनों का कहना है कि विरोधियों की झूठी शिकायत पर कार्रवाई की गई है। इन लोगों ने सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को जेबा रिजवान के ससुर प्रो. नेमत खां ने बातचीत के दौरान बताया कि पूर्व चेयरमैन की हत्या में पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान तथा दामाद रमीज पर हत्या की साजिश का आरोप लगा है। बीते दिनों हाईकोर्ट लखनऊ ने जेबा को हत्या की साजिश व गैंगस्टर के मुकदमे में जमानत दे दी थी। इसी बीच विपक्षी अब्दुल महमूद खां, शाहिद खां, अफरोज अहमद खां तथा तुलसीपुर नगर पंचायत की चेयरमैन कहकहां फिरोज सहित अन्य लोगों ने एसपी को पत्र देकर जेबा रिजवान की रिहाई पर यह कहकर सवाल उठाया कि उनके रिहा होने से हम लोगों को जानमाल का खतरा है।
इसी को आधार बनाकर प्रशासन ने जेबा के ऊपर रिहाई होने से पहले एनएसए लगा दिया। विधानसभा चुनाव में जेल में रहकर उसने तुलसीपुर विधान सभा क्षेत्र से निर्दल चुनाव लड़ा और 50 हजार से अधिक वोट पाकर रनर रही। हत्याकांड से जेबा का दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। हमारी मांग है कि पूर्व चेयरमैन हत्याकांड की सीबीआई अथवा सीबीसीआईडी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें