फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ईंट भट्ठे पर दंपति को बंधक बना कर पीटा

Fri, 01 Dec 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। पूर्व ब्लाक प्रमुख व भट्ठा मालिक फसीउद्दीन खां उर्फ लोहा सिंह पर श्रमिक पति व पत्नी को बंधक बनाकर पीटने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित ने बंधक बनाकर मारपीट करने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
विज्ञापन

आरोप है कि भट्ठा संचालक ने अपने तीन सहयोगियों के साथ मिलकर श्रमिक दंपति को दो दिनों तक बंधक बनाकर मारा पीटा। थाना ललिया क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासिनी पीड़िता पूजा ने बताया कि वह कठौवा चौराहा के निकट एक ईंट भट्टे पर पति के साथ मजदूरी करने का काम करती है। बीते मंगलवार के रात्रि ईंट भट्ठा मालिक फसीउद्दीन खां उर्फ लोहा सिंह, शहजाद, पप्पू प्रधान, किशोरी ड्राइवर ने रात्रि में ईंट पथाई करने के लिए दबाव बनाने लगे, मना करने पर उसे व पति को लाठी डंडे से पीटा। हालत बिगड़ने पर भट्ठा मालिक ने प्राइवेट चिकित्सक को बुलाकर घायल दंपति का इलाज कराने लगा। मौका पाकर वह पति के साथ भट्ठे से निकल सकी।
पीड़ित ने बताया कि घटना की शिकायत थाना गौरा चौराहा में करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर ही पूरे मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव से की है। उन्होंने पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया है। दूसरी तरफ ईट भट्ठा मालिक ने उल्टा श्रमिक दंपति पर ही कच्ची शराब बनाने का आरोप लगाते हुए बताया कि इससे रोकने पर ही उनके खिलाफ झूठी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें