फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 10 मिनट में भी न नाप पाए ब्लड प्रेशर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड के नए वैरिएंट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को तैयारियों का पूर्वाभ्यास कराया। इसमें दावों की सच्चाई खुलकर सामने आ गई। न तो दवाओं का पर्याप्त इंतजाम दिखा न ही संसाधनों का। हैरानी की बात तो ये रही कि 10 मिनट की कोशिश के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी मरीज के ब्लड प्रेशर तक की जांच नहीं कर सके।
विज्ञापन

जिले के पांच अस्पतालों में मंगलवार को कोविड से निपटने की तैयारियों का मॉकड्रिल कराया गया। संयुक्त निदेशक (जेडी) डॉ. सालिक राम मंगलवार को पूर्वाह्न 11:45 बजे कोरोना मॉकड्रिल देखने संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले परिसर स्थित ऑक्सीजन प्लांट देखा।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार व सीएसएस डॉ. प्रवीण कुमार से प्लांट की क्षमता व ऑक्सीजन प्रेशर आदि की जानकारी ली। ऑक्सीजन का प्रेशर कम मिलने पर संबंधित कंपनी को पत्र लिखने का निर्देश सीएमओ को दिया। सीएमओ ने बताया कि तीनों प्लांट चलाने के लिए अभी कोई कर्मचारी नहीं है।
विज्ञापन

अस्पताल में पूर्वाह्न 11.55 बजे मॉकड्रिल शुरू हुई। पीपीई किट पहने दो स्वास्थ्यकर्मी मरीज को एंबुलेंस से उतारकर कोविड वार्ड में ले गए। वहां मरीज को बेड पर लिटाकर तुरंत ऑक्सीजन मास्क लगा दिया। मरीज की अंगुली में पल्स ऑक्सीमीटर लगाने के बाद उसका ब्लड प्रेशर मापने लगे।
जेडी के सामने स्वास्थ्यकर्मी करीब 10 मिनट तक जूझते रहे, मगर ब्लड प्रेशर नहीं माप सके। सीएमओ के फटकार लगाने पर दूसरे बेड पर लगी मशीन से मरीज का बीपी मापा गया।
एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने सीएचसी नंदनगर, डॉ. एके शुक्ल ने सीएचसी तुलसीपुर, डॉ. मीनाक्षी ने सीएचसी श्रीदत्तगंज व एसीएमओ डॉ. अनिल चौधरी ने सीएचसी उतरौला में मॉकड्रिल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंघल ने बताया कि मॉकड्रिल में कुल 142 बिंदुओं की जांच की गई। इसमें जो भी कमियां मिलीं उन्हें दूर कराकर दोबारा मॉकड्रिल कराया जाएगा।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में महज 15 मिनट में पूर्वाभ्यास खत्म हो गया। 12.10 बजे जेडी के साथ पूरी टीम कोविड वार्ड से बाहर निकल आई। टीम को बरामदे में एक कर्मचारी बिना ड्रेस के प्रसूता वार्ड के दरवाजे की सफाई करता दिखा। सीएमओ ने उसे पेपर से शीशे की सफाई करने की सलाह देते हुए ड्यूटी पर ड्रेस पहनकर ही आने का निर्देश दिया। जेडी ने अस्पताल के सिटी स्कैन यूनिट का निरीक्षण कर जरूरी जानकारी ली।
मॉकड्रिल में दवाओं की उपलब्धता की चर्चा न होने के सवाल पर सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी आवश्यक दवाओं की डिमांड कॉरपोरेशन को भेजी गई है। मॉकड्रिल के बाद सभी अधीक्षकों से जरूरी संसाधन व दवाओं की डिमांड ली जाएगी। अस्पतालों में शीघ्र ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें