फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जिले के कोरोना योद्धाओं को समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग से जुड़कर मरीजों की सेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं ने पुन: नियुक्ति के लिए शुक्रवार को आवेदन जमा किया है। सभी ने अनुभव के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों पर समायोजन किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान अस्थायी व अल्पकालिक रूप से मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने वाले कर्मियों को विभिन्न पदों पर समायोजित करने की कवायद एक महीने पहले शुरू हुई थी। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ने जिलाधिकारी व सीएमओ को पत्र भेजकर जिले के कोरोना योद्धाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार विभाग में समायोजित करने का निर्देश दिया था। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है।
शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में कोरोना योद्धा आवेदन जमा करने पहुंचे। कोरोना याेद्धा चंद्र प्रकाश गुप्त, अवध नरेश जायसवाल, प्रियंका, रज्जन कुमार सोनकर, दूधनाथ, विजय पांडेय, अविनाश कुमार उपाध्याय, आकाश तिवारी, मीनाक्षी, अनुपमा, सुनीता श्रीवास्तव, लक्ष्मी, पुष्पा, सीमा, रीना भारती, आशा ओझा, रंजना पाल व निरंकार पांडेय ने आवेदन जमा किए हैं। इन लोगों ने कहा कि जिले में समायोजन की प्रक्रिया बहुत धीमी है। अन्य जिलों में समायोजन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें