फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मरीजों की तुलना में बढ़ रहे स्वस्थ होने वाले कोरोना मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में राहत की बात ये है कि अब कोरोना के नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार रात व रविवार को आई जांच रिपोर्ट में मात्र आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 10 है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों को लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात व रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में बलरामपुर नगर क्षेत्र के दो तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉक का एक व्यक्ति शामिल है। शेष पांच मरीजों की कोरोना रिपोर्ट शनिवार रात पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। इन सभी के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर रखे गए कोरोना मरीजों में से 10 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ हुए मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या 966 हो गई है। 652 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 16 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 298 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें