फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर-टू-डोर जुटाया जा रहा कोरोना संक्रमित मरीजों का ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले भर में डोर-टू-डोर कोरोना संक्रमित मरीजों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव और मेरा वार्ड कोरोना मुक्त वार्ड अभियान पूरे जिले भर में चलाया जा रहा है। ग्रामीण व नगर क्षेत्र में गठित निगरानी समितियां सर्वे करके जिम्मेदारों को कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट उपलब्ध करा रहीं हैं। निगरानी समितियों की रिपोर्ट के आधार पर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने मंगलवार को बताया कि नगरों व ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समितियां डोर-टू-डोर कोरोना संक्रमित मरीजों का ब्यौरा जुटा रहीं हैं। मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव और मेरा वार्ड कोरोना मुक्त वार्ड अभियान के तहत नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। डीएम ने बताया कि निगरानी समितियों की तरफ से 202 ग्राम पंचायतों व नगर निकायों के 90 वार्डों में कोरोना लक्षण वाले व्यक्तियों का सर्वे किया गया और आरआरटी टीम और सभी सीएचसी को जानकारी दी गई है।
नगरों के वार्डों व ग्राम पंचायतों में मिलने वाले संक्रमित मरीजों के चलते निगरानी समितियां अपनी मौजूदगी में सैनिटाइजेशन भी करा रही हैं। निगरानी समितियां होम आइसोलेटेड कोरोना संक्रमित मरीजों के सेहत मंद रहने के बारे में भी जानकारी जुटा रही हैं। निगरानी समितियां लोगों को कोरोना टीका लगवाने, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के प्रति भी जागरूक कर रही हैं। सभी निगरानी समितियां कोरोना महामारी को हराने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें