फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों से जागरुक कराने की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। धार्मिक स्थलों से धर्मगुरुओं को जागरूकता बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोरोना को हराने में धर्मगुरुओं से प्रशासन की तरफ से मदद ली जा रही है। कलेक्ट्रेट सभागार की बैठक में प्रशासन व धर्मगुरुओं की तरफ से कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए पूरी रणनीति तैयार की गई है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों से घरों में ही रहकर धार्मिक क्रियाकलाप करने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए सोमवार को डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। घरों के अंदर व बाहर नियमित रुप से साफ-सफाई रखें। साबुन से बार बार हाथ धुलते रहें। इन बातों को यदि धर्मगुरुओं के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जाए तो इसके बेहतर प्रभाव लोगों पर पड़ेगा और लोगों को कोरोना से बचाने में सफल हो सकेंगे। डीएम ने धर्मगुरुओं से अपील किया कि धार्मिक स्थलों से प्रचार प्रसार करके लोगों को जागरुक करें।
विदेशों व अन्य राज्यों से आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। क्वारंटीन किए गए लोगों से घरों से न निकलने की लगातार अपील की जा रही है। यह उनके व परिवार की भलाई के लिए है। एसपी ने कहा कि धर्मगुरुओं का समाज में आदर व सम्मान होता है। धर्मगुरुओं की बात का लोगों को विशेष असर होगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने की मुहिम में सभी धर्मगुरु शामिल हों तभी यह लड़ाई जीती जा सकती है। सोशल डिस्टेंसिंग, साफ-सफाई, साबुन से बार-बार हाथ धुलने और धार्मिक क्रिया क्लाप घरों में रहकर करने के लिए धर्मगुरुओं की तरफ से अपील की जाए। धार्मिक स्थलों से प्रचार-प्रसार कराने के लिए प्रशासन की तरफ से धर्मगुरुओं को वीडियो व ऑडियो क्लिप उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, नगर पालिका परिषद बलरामपुर की अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली व विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें