बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सदर विधायक पल्टूराम व अन?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के सीएमओ को निर्देश दिया है कि किसी भी बीमार व्यक्ति की मौत दवा के अभाव में न होने पाए। दवा के अभाव में कोई भी व्यक्ति बीमार न रहे इसीलिए इस तरह के अभियान जिले में चलाए जाते है जिससे संक्रामक सहित तमाम बीमारियों पर काबू पाया जा सके। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए 15 दिनों तक जिले भर में प्रचार प्रसार किया जाएगा। सदर विधायक पल्टूराम व डीएम कृष्णा करुणेश ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान व कोरोना जागरूकता एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विधायक व डीएम ने कहा कि सूचना एवं जन संपर्क विभाग की तरफ से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व कोरोना जागरूकता के लिए जिले भर में 15 दिनों तक एलईडी वैन से प्रचार प्रसार कराया जाएगा। मौसम में बदलाव होते ही अक्सर लोग बीमारियों के शिकार हो जाते है।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते सामान्य बीमारी भी लोगों को अब बड़ी लगने लगी है। इसी बात की पहचान के लिए एलईडी वैन चलाकर लोगों को सतर्क व जागरूक किया जा रहा है। 10 विभाग एक साथ मिलकर जेई व एईएस जैसी जानलेवा बीमारी पर सघन नियंत्रण व रोकथाम को सघन अभियान चलाएंगे। 16 जुलाई से दस्तक अभियान के तहत आशा घर घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी।
सीएम के निर्देश का जिले के सभी 10 विभागों के लोग मिलकर ऐसा अभियान चलाएं जिससे किसी भी व्यक्ति की बीमारी से मौत न होने पाए। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने संयुक्त जिला चिकित्सालय से अभियान का शुभारंभ किया और कहा कि जेई, एईएस व डेंगू जैसी बीमारियां पूर्वांचल में अधिक होती है। बीते तीन सालों से जुलाई माह में इस तरह का अभियान चलाया जाता है। पूरे एक माह का प्लान तैयार किया गया है। एक से 15 जुलाई तक वैन से प्रचार प्रसार कराया जाएगा और 16 जुलाई से दस्तक अभियान चलेगा।
आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टीम बनाकर घर-घर जाएंगी और बीमार बच्चों की मॉनीटरिंग करेंगी। इस तरह से लोगों को जनजनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। बाढ़ के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं में आने वाले समस्याओं को दूर कराया जाएगा। घरों के आसपास पानी न इकट्ठा होने दें। इकट्ठा होने वाले पानी में केरोसिन डालकर मच्छरों को पनपने से रोके।