फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिजली कटौती से रातभर जागे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विद्युत विभाग कार्यालय के पास केबल जल जाने से सिविल लाइन मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात 12 बजे ही बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों की लापरवाही से सुबह छह बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। ऐसे में करीब दो हजार उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में रात भर सो नहीं पाए।
विज्ञापन

नगर के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी हीरा, संतोष, मनीष व राजेश ने बताया कि गर्मी में बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई है। दिन भर बिजली की आवाजाही बनी रहती है। उमस भरी गर्मी में रात में छह घंटे तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। बिजलीकर्मी चाहते तो रात में केबल बदलकर बिजली आपूर्ति शुरू कर सकते थे, लेकिन लापरवाही के कारण उपभोक्ता रात भर सो नहीं पाए।
बाहर से श्रमिक बुलाकर दुरुस्त कराया फाॅल्ट
सिविल लाइन मोहल्ले में केबल में फाॅल्ट हो जाने से बिजली गुल हो गई थी। हड़ताल के कारण कर्मचारियों ने रात में केबल की मरम्मत नहीं की। सुबह बाहर से श्रमिक बुलाकर केबल बदलवाकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें