फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रसोई गैस सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई। कौवापुर बाजार में सात दिनों से उपभोक्ताओं को भारत पेट्रोलियम (एचपी) का गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। उपभोक्ता गैस एजेंसी का चक्कर लगाकर वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

कौवापुर बाजार स्थित एचपी गैस एजेंसी पर पिछले सात दिनों से सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हुई है। उपभोक्ता अब्दुल अजीज, कमलेश श्रीवास्तव, रफातउल्ला, शिवकुमार व ननका ने बताया कि एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं को सिलिंडर न होने की बात कहकर वापस लौटा देते हैं, ऐसे में उपभोक्ता परेशान हैं। कई उपभोक्ताओं का सिलिंडर रिफिलिंग न होने से खाना बनाने में परेशानी हो रही है।
उधर महराजगंज तराई स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर दो दिनों से डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति नहीं हुई है। ऐसे में ग्राहकों को पेट्रोल व डीजल नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोग तुलसीपुर व बलरामपुर पहुंचकर वाहनों में ईंधन भरवा रहे हैं। राम कुबेर, शंकर, राकेश कुमार व बब्बन ने बताया कि पंप पर शनिवार से ही पेट्रोल व डीजल खत्म हो गया है। दो दिनों से लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि रविवार को डिपो बंद होने के कारण पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। गैस सिलिंडर क्यों नहीं पहुंचा, इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन मौजूद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें