फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जल्द शुरू होगा रिंगरोड का निर्माण

Tue, 13 Jun 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि जिले को 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की रिंगराेड की सौगात मिली है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके अतिरिक्त बेलहा-गौरा मार्ग व फुलवरिया बाइपास पर आरओबी बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत जिले में तमाम सड़कें प्रस्तावित हैं। वे मंगलवार को गोंडा रोड स्थित शिविर कार्यालय में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में रीबैम्प तकनीक से सड़क बनाने का ट्रायल चल रहा है। ट्रायल सफल होगा तो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में इसी तकनीक से सड़कों का निर्माण होगा। बताया कि जिले में केजीएमयू सेटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जल्द ही इसका संचालन शुरू कराया जाएगा। सदर विधायक ने जिले में कराए जा रहे पाॅलीटेक्निक कॉलेज घूघुलपुर और आईटीआई जिगना व श्रीदत्तगंज के साथ 220 केवीए विद्युत केंद्र के निर्माण की प्रगति पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने यह भी कहा कि सेवा, सुशासन और गरीबों का कल्याण मोदी सरकार की प्राथमिकता में शामिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों का दर्द समझते हुए मुफ्त राशन देने की जो मुहिम शुरू की है, वह पूरी दुनिया के लिए नजीर बन गया है। देश में अब कोई भी गरीब भूखा नहीं सोता है। योगी सरकार में प्रदेश पूरी तरह गुंडा व माफियाओं से मुक्त हो चुका है। कानून व्यवस्था बेहतर होने से देश-विदेश के तमाम उद्योगपति अब यहां पूंजी निवेश करना चाहते हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह व सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें