फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीपाटन एक्सप्रेस वे के निर्माण से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। जिले के दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रात्रि प्रवास के बाद रविवार की सुबह देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी की आराधना की। शक्तिपीठ के महंत व डुमरियागंज के सांसद ने मुख्यमंत्री को देवीपाटन एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेस वे का शीघ्र निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिले के दौरे पर थे। उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करने के बाद शाम को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचे। वहां पर भी सीएम ने जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा व हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के प्रगति की पड़ताल की। रात्रि विश्राम के बाद सीएम ने भोर पहर ही मां पाटेश्वरी के गर्भगृह में पहुंचकर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया और विधि विधान के साथ शक्ति की आराधना की।
पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री एक बार फिर जनप्रतिनिधियों से रूबरू हुए। इस दौरान शक्तिपीठ के महंत मिथिलेश नाथ योगी एवं डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने गोरखपुर से देवीपाटन व श्रावस्ती को जोड़ने वाले देवीपाटन एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेस वे का निर्माण शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि इसके निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, विश्व हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसपी देवरंजन वर्मा, सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुुमार सिंह, सीओ शिव प्रसाद व तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। मौसम खराब होने के कारण सीएम का उड़न खटोला उड़ नहीं सका। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे सड़क मार्ग से ही गोंडा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें