फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सरकारी राइफल से सिपाही ने गोली मारकर दी जान

Sun, 14 May 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मतगणना में लगाए गए पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विवेक वर्मा ने शनिवार की सुबह किराए के मकान में सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छानबीन में पुलिस के हाथ एक सुसाइड नोट मिला है, इसमें घरेलू विवाद का जिक्र है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन



लखीमपुर खीरी के गोला निवासी विवेक वर्मा वर्ष 2020 बैच के सिपाही हैं। उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी। वह कलेक्ट्रेट मोड़ के पास धुसाह में किराए के मकान में रहते थे। इस मकान में कुछ और सिपाही भी रहते थे। शनिवार को विवेक की ड्यूटी मतगणना में लगाई गई थी। जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो उसके मोबाइल पर अफसरों ने फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठा।


इसके बाद संबंधित सिपाही के आवास पर कर्मियो को भेजा गया। अंदर से दरवाजा बंद था। पंखा चल रहा था। पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर खून से लथपथ सिपाही का शव मिला। सरकारी राइफल बगल में पड़ी मिली। वहीं, पर सुसाइड नोट भी मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन






भावुक था विनोद
विवेक वर्मा बहुत ही भावुक सिपाही था। सिपाही मानवेंद्र ने बताया कि वह हमेशा खुशमिजाज रहता था, कैसे उसने यह कर लिया, समझ में नहीं आ रहा है। अगर कभी किसी से कोई बात हो जाती थी तो दोबारा मिलते ही वह अपनी गलती मान लेता था। ऐसे लोग बहुत ही कम मिलते हैं। आसपास के लोग भी कहते हैं कि वह सीधा सादा था। लगता ही नहीं था कि वह पुलिस में है।



सुसाइड नोट की हो रही जांच
एसपी केशव कुमार ने बताया कि सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उसके कमरे की तलाशी के दौरान सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें घरेलू विवाद का जिक्र है। उसकी शादी वर्ष 2020 में ही हुई थी। उसकी एक बेटी भी है। उसके बारे में जानकारी की जा रही है। सीओ ललिया को इसके लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें