फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनाम करने की हो रही साजिश : डॉ. एसपी यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैसड़ी व पचपेड़वा में बेटे के नाम से संचालित विद्यालयों के भूमि विवाद को लेकर सपा विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने भूमि विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग हमें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। बालिकाओं के लिए बने स्कूलों की जमीन को खलिहान की जमीन बताकर बेटियों की शिक्षा की राह में रोड़ा अटका रहे हैं।
विज्ञापन

गैसड़ी विधायक ने कहा कि शेख मंसूर अली कन्या इंटर कॉलेज और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली नियमों के अनुसार शासनादेश के तहत बनाए गए हैं। इन स्कूलों की इससे पूर्व भी कई बार जांच कराई जा चुकी है, मगर सब सही पाया गया।
उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी उच्चतम न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर स्कूल की मान्यता समाप्त करना चाहते हैं जो सरासर कानून विरोधी है। उच्चतम न्यायालय का स्पष्ट आदेश है कि अगर कहीं ग्राम समाज या खलिहान की जमीन पर स्कूल, अस्पताल या अनुसूचित जाति के लोगों का मकान बना हो तो उसे छेड़ा न जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार एक तरफ पढ़ें बेटियां, बढ़ें बेटियां का नारा दे रही हैं तो दूसरी ओर बच्चियों की शिक्षा में बाधा डाली जा रही है। गैसड़ी विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि लड़कियों की पढ़ाई में बाधा डालने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें