फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: टीकाकरण में सहयोग करें धर्मगुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को टीकाकरण संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने तीन चरणों में चलाए जाने वाले मिजिल्स रूबेला विशेष टीकाकरण अभियान की जानकारी दी। संपूर्ण टीकाकरण का महत्व समझाते हुए सभी बच्चों को टीका लगवाने के लिए धर्मगुरुओं से सहयोग मांगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि एमआर वैक्सीन बच्चों को खसरा व रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाती है। मिजिल्स-रूबेला विशेष उन्मूलन अभियान का पहल चरण नौ तारीख से चल रहा है। ये 20 जनवरी तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि सभी धर्मगुरु बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण कराने के लिए उनके माता-पिता व अभिभावकों को जागरूक करें। धर्मगुरुओं के सहयोग से शत-प्रतिशत टीकाकरण संभव हो सकता है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके शुक्ल ने कहा कि धर्मगुरुओं के सहयोग से समाज खसरा से मुक्त हो सका है। अच्छी सेहत के लिए बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण जरूरी है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को सभी टीके अवश्य लगवाएं।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण का अभियान 13 से 24 फरवरी व तृतीय चरण का अभियान 13 से 24 मार्च तक चलेगा। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, यूनिसेफ की शिखा श्रीवास्तव, श्याम मिश्र, आरिफ मलिक व नवनीत मिश्र समेत कई धर्मगुरु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें