फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बलरामपुर के गैसड़ी बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह व - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियों ने गैसड़ी बाजार में प्रदर्शन कर विरोध जताया। जनसभा आयोजित कर सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि राम रहीम के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. इश्तियाक अहमद ने कहा कि 70 सालों में कांग्रेस ने देश की बुनियादी शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्रों में जो विस्तार किया था उसे भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार निजी हाथों में बेचने का कार्य कर रही हैं।
कहा कि धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। अन्नदाता मजबूरन बिचौलियों के हाथ अपनी उपज औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की विफलताओं के बारे में बताएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. अय्यूब ने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब खतरे में पड़ गई है। जाति व धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है। राम बहादुर दूबे, अख्तर हुसैन आदि ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि लहसुन, प्याज व दाल गरीबों की थाली से दूर होता जा रहा है। किसान बकाया गन्ना मूल्य पाने को भटक रहे हैं। धरने को चंद्रशेखर मिश्र, शेखर, अमीर हैदर, इफ्तेखार, विनय, राम बहादुर दूबे, मोहसिन, अब्दुल तौव्वाब व गंगाराम यादव आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें