फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपलेट बांटकर कांग्रेसियों ने सरकार की खोली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए कांग्रेसियों ने कमर कस ली है। कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कई स्थानों पर पंपलेट बांटकर सरकार की पोल खोली। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ 15 नवंबर तक विरोध कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, विनय कुमार मिश्र, डॉ. प्रतीक मिश्र, हफीजुल्ला सिद्दीकी व मोहम्मद जमील आदि कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पंपलेट बांटकर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया।
जिला मेमोरियल चिकित्सालय, एमएलके पीजी कॉलेज, गर्ल्स इंटर कॉलेज, भारतीय स्टेट बैंक, माडर्न इंटर कॉलेज, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज सहित कई मेडिकल स्टोरों पर पहुंचकर पंपलेट बांटा। पंपलेट के माध्यम से सरकार की आर्थिक लूट का खुलासा किया गया।
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से हताश युवा पीढ़ी को साथ में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पंपलेट के जरिये सरकार का किसानों, दुकानदारों, छोटे व्यवसायियों पर प्रहार करने के बारे में भी जोर-शोर से उठाया गया है। आर्थिक आपातकाल के खिलाफ कांग्रेसियों ने सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें