बलरामपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शोभायात्रा निकालकर विचारों को साझा किया गया। पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु, जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, खालिद बिन अफजल, चंद्रशेखर मिश्रा, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. प्रतीक मिश्र, अख्तर हुसैन, अमिरका प्रसाद, अवधेश पाल सिंह, डॉ. इश्तियाक खां, राम कुमार गुप्ता, सईद लासानी व लाखन सिंह आदि के नेतृत्व में बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई।
पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष ने सेखुआ परमेश्वरी मंदिर प्रांगण में शोभायात्रा से पहले तिरंगा फहराया। रमईडीह, महराजगंज तराई, महमूदनगर, तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा से होते हुए शोभायात्रा बलरामपुर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के माध्यम से बापू व शास्त्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया गया।
तीन अक्तूबर को गेड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार, चार अक्तूबर को तुलसीपुर व हरैया सतघरवा, पांच अक्तूबर को गैसड़ी व पचपेड़वा, छह अक्तूबर को उतरौला व श्रीदत्तगंज एवं नौ अक्तूबर को सदर ब्लॉक में कार्यक्रम करके गांधी जी विचारों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।