बलरामपुर। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्यों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले के कई पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसके तहत 1960 लोगों ने पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ हस्ताक्षर कर विरोध जताया।
जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के वीर विनय चौराहा सहित अन्य पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। नगर में 350 लोगों ने हस्ताक्षर कर कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा मूल्यवृद्धि से जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सभी ने मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। इसी तरह नहर बालागंज में 558, पचपेड़वा में 331, तुलसीपुर में 205, गैसड़ी में 140 व शिवपुरा में 159 लोगों ने हस्ताक्षर किया। इस अवसर पर विनय कुमार मिश्रा, हारिश बिन खालिद, प्रतीक मिश्रा, अवधेश पाल सिंह, अजीत यादव व श्रीपति शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद